
कोरबा। शहर में एक सडक़ को लेकर पार्षद और महापौर आमने सामने आ गए है। पार्षद ने जहां भेदभाव करते महापौर पर वार्ड के सडक़ का काम रुकवाने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर महापौर ठेकेदार पर काम के बदले बहाने बनाने की बात कह रहे है।पूरा मामला कोरबा नगर निगम क्षेत्र के रविशंकर नगर वार्ड का है। यहां की 800 मीटर लंबी मुख्य सडक़ लगभग 1 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। लेकिन ठेकेदार पिछले 6 माह से केवल लीपापोती कर रहा है, जबकि सडक़ 3 माह में पूरी करनी थी। बल्कि सडक़ बनाने के नाम पर पुरानी सडक़ को उखाड़ दिया गया है जिससे महीनों से लोग धूल का गुबार खाते खस्ताहाल सडक़ पर चलने को मजबूर है। सडक़ को बनाने को लेकर पिछले दिनों लोगो ने श्रमदान भी किया और आंदोलन तक किया लेकिन बरसात खतम हुए 2 महीने का समय बीतने के बाद भी सडक़ को सुधार नहीं रहा है। पार्षद अब्दुल रहमान ने सडक़ निर्माण दो दिन में शुरू नहीं होने पर आमरण अनशन की बात कही है। इधर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ने ठेकदार को चेतवानी नोटिस जारी करते जल्द काम शुरू कराने की बात कही है।



















