
जांजगीर चांपा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मे जांजगीर-चाम्पा विधानसभा स्तरीय भारतीय संविधान दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है जहां सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस कार्यक्रम के मख्य अतिथि उदल किरण (पूर्व प्रदेश महासचिव बसपा (छ.ग.) होगें। अध्यक्षता राधेश्याम सूर्यवंशी (प्रदेश प्रभारी बसपा एवं प्रत्याशी विधानसभा जांजगीर-चांपा (छ.ग.) करेंगे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जी. के. गुजराल (पूर्व जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा बसपा), एडवोकेट लिलेश्वर रत्नाकर (पूर्व पार्षद एवं पूर्व जिला सचिव जांजगीर-चांपा बसपा), लखनलाल साहू (जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य जांजगीर-चांपा बसपा),जशपाल दर्वेश (जिला महासचिव जांजगीर-चांपा बसपा),मोहन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष जांजगीर-चांपा बसपा),संत दिनेश खाण्डेकर(प्रभारी विधानसभा जांजगीर-चांपा बसपा),सागर मोंगरा (प्रभारी विधानसभा जांजगीर चांपा बसपा) ,ईश्वरी प्रसाद साहू(पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ एवं उपाध्यक्ष विधानसभा जांजगीर-चांपा बसपा) होगें। यह कार्यक्रम 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से आर्शीवाद भवन लिंक रोड जांजगीर में आयोजित किया गया है जिसमेंसभी जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी (सेक्टर, पोलिंग बुथ) कार्यकर्ता एवं समर्थको एवं सर्व समाज से अपील कर समय पर पहुंचने का अनुरोध कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा किया गया है।




















