
कोरबा। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण विद्युत मंडल के कर्मियों को दीपावली के अवसर पर बोनस नहीं मिल पाया। बिजली कर्मचारी संघ के द्वारा कर्मचारियों व ठेका मजदूरों को बोनस दिए जाने की मांग की गई थी। बिजली कर्मचारियों की ओर से बी.एस.राजपूत व नवरतन बरेठ के नेतृत्व में अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा था जबकि ठेका मजदूरों की ओर से संरक्षक चंद्रशेखर दुबे व मदन मोहन पांडेय के द्वारा बोनस दिए जाने की मांग की गई थी। दीपावली पर बोनस नहीं मिलने के कारण कर्मचारी मायूस हो गए थे। आज बी.एस.राजपूत व नवरतन बरेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलने के लिए रायपुर गए हुए हैं। इनके द्वारा बोनस दिए जाने की मांग की जाएगी। जबकि लैंकों में कर्मचारियों को घड़ी के साथ-साथ बोनस भी मिला था। यहां के भीम सिंह चौहान, शिव पाटले के द्वारा लगातार प्रयास किया जाता रहा है।





























