
कोरिया सोनहत। हत्या के मामले में कोरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भैया लाल पिता रामप्रसाद हरिजन उम्र 40 वर्ष निवासी आनंदपुर ने थाना सोनहत में आकर सूचना दर्ज कराई की उसकी बेटी कुमारी पूजा दिनांक 13/04/2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। मर्ग जांच दौरान पता चला कि मृतिका के मोबाइल फोन से औरंगाबाद बिहार के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ठाकुर से बातचीत किया करती थी। धर्मेंद्र कुमार ठाकुर ने मृतिका और उसके परिवार को मृतिका के कुछ अश्लील फोटोग्राफ्स वाट्स एप के माध्यम से भेजा था, जिस कारण से मृतिका ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उक्त जांच में धर्मेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी की पताशाजी के लिए उप निरीक्षक आर पी साहू के नेतृत्व में टीम औरंगाबाद बिहार रवाना किया गया। जहाँ संदिग्ध आरोपी धर्मेंद्र कुमार से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतिका के अश्लील फोटोग्राफ्स उसे सुनील दास उर्फ शाहिद निवासी इटार जिला औरंगाबाद के द्वारा उसे दिए गए थे। आरोपी सुनील दास उर्फ शाहिद को पुलिस द्वारा उसके निवास इटार जिला औरंगाबाद से गिरफ्तार कर थाना सोनहत जिला कोरिया छत्तीसगढ़ लाया गया। आरोपियों द्वारा अश्लील फोटो वायरल करना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध 67 आईटी एक्ट जोड़ी गई द्वय आरोपियों धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर पिता बैजनाथ ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी छोटकी पाढ़ी थाना नवी नगर जिला औरंगाबाद बिहार एवं सुनील दास उर्फ शाहिद पिता चनरिक दास जाति हरिजन उम्र 30 वर्ष निवासी ईटार थाना पौथो जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पेश किया गया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया है।




















