विज्ञान प्रदर्शनी सहित कई प्रतियोगिताओं में कौशल दिखाखा जय भारत स्कूल के छात्रों ने

जांजगीर-चाम्पा। विगत 16 वर्षों से हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंलिश गिडियम स्कूल जांजगीर में विज्ञान, कला, हिन्दी संस्कृत, सामाजिक विषयों पर आधारित मॉडल एवं रगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में इस वर्ष भी दिनांक 26/11/2023 को विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने बेहतरीन हुनर का प्रदर्शन किया तथा अतिथि महोदयों के साथ-साथ जांजगीर जिले के अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा-आराधना के उपरांत मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा) तथा विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, विद्यालय संचालक अजय कुमार गट्टानी और विद्यालय समिति सदस्य श्रीमति गगा गट्टानी एवं श्रीमति सुनीता गट्टानी जी के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम दो घरणों में कराया गया जिसमें छात्राओं द्वारा रंगोली प्रदियोगिता का आयोजन कल दिनाक 25/11/2023 को – विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ तथा आज दिनाक 26/11/2023 को विज्ञान कला के साथ-साथ की जिनमें विज्ञान प्रदर्शनी, कला एवं हस्तकला प्रदर्शनी, रंगोली प्रदर्शनी, हिन्दी प्रदर्शनी, सस्कृत प्रदर्शनी एवं सामाजिक अध्ययन सबधित मॉडल, कला-कृति के साथ-साथ भव्य प्रस्तुति कक्ष का आयोजन किया गया जिसमे विज्ञान और कला के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को स्थान दिया गया। विजय अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा) ने छात्र-छात्राओं से उनके बेहतर भविष्य और विज्ञान, ज्ञान – की चर्चा की तथा उनके द्वारा प्रस्तुत प्रयोजना विज्ञान मॉडल एवं कलाकृति मॉडल आदि चित्र वर्णन का अवलोकन करते हुए, सराहनीय प्रशंसा की। विभिन्न विद्याालय से आए अतिथि शिक्षक तथा उनके द्वारा कार्यक्रम का मुल्यांकन किया गया जिनमें डॉ. – अजय कुमार तिवारी एवं आदेश प्रजापति (दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा), प्रीति खोसरे एवं नेहा शर्मा – (ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर), प्रभात कुमार, श्रीगुराम त्रिलोचन साहू, सुष्मा दुवे श्रीमति ममता राठौर, गीताजलि थवाइत, आर.के. साहू (जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल बलौदा मृदुला स्मृति, जितेन्द्र पाडेय (एच.पी एस. चांपा) नुसरत बानो, विमला सिंह, मनोज कुमार (लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर)। सभी अतिथियों के साथ-साथ उपस्थित संस्था के संस्थापक अशोक कुमार गट्टानी, संचालक अजय कुमार गट्टानी , श्रीमती गंगा गटटानी , श्रीमती सुनीता गट्टानी , आप सब ने सभी प्रोजेक्ट और मॉडल का निरीक्षण किया। कलाकृतियों की भली प्रकार से अवलोकन करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उन्नत भविष्य की मार्गदर्शी उद्बोधन करते हुए विद्यार्थियों को – प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावकों द्वारा मुल्यांकन कराए जाने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें सभी कक्षाओं के अभिभावकों की उपस्थिति संध्याकाल तक बनी रही। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान प्रवीण कुलदीप के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकओ को संबोधित करते हुये उन्होने कहा विद्यालय द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में आप सभी की भूमिका सराहनीय रही विद्यालय आप सभी से ऐसे सहयोग की अपेक्षा करता है ज्ञान और विज्ञान दोनो ही विविध रूपों में हमारी संस्था द्वारा छात्र-छात्राओ के ज्ञान वर्धन के लिए निरतर प्रयासरत है। आज के विद्यार्थी कल के बड़े विज्ञानियों में अपना नाम दर्ज करा सकतें है। हम उन्हे निस्तर प्रोत्साहित करते रहने की आवश्यकता है विद्यालय का प्रयास सदैव यही रहा है हम ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान की बातें और उनका मंचन आगामी समय में भी करते रहेगें।

RO No. 13467/11