
न्यू गिनी, २८ नवंबर । न्यू गिनी के उत्तरी तट पर मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता 6.5 रही है। वहीं राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह करीब तीन बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। इससे पहले अफगानिस्तान और नेपाल में भूकंप ने तबाही मचाई थी।


















