एसईसीएल के सामारोह में इंडस के विद्यार्थियों ने बिखेरी लोकनृत्य की झलक

कोरबा। एसईसीएल दीपका के द्वारा बिलासपुर में आयोजित समारोह में दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल के होनहार छात्राओं ने लोक नृत्य की ऐसी छटा बिखेरी जिसे देखकर उपस्थित दर्शनगण दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। दर्शकों ने छात्राओं की प्रतिभा का आनंद लिया एवं उनके हुनर की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इन छात्त्राओं ने विद्यालय के नृत्य प्रशिक्षक हरिशंकर सारथी एवं रूमकी हलदर के निर्देशन में मनमोहक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस लोकनृत्य में विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य की झलक देखने को मिली। अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में छात्राएं बड़े मनमोहक लग रहे थे जिनकी ऊर्जमयी प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा कल्पिता सिंह, पायल साहरन,आकांक्षा नायक, पल्लवी उइके , दिव्या उईके ,सिमरन साहरन, अनुष्का चंद्रा,वैष्णवी कंवर ,विनीता कंवर, एवं गिरीनंदिनी ने अपना हुनर दिखाया। इनके साथ इनकी सहयोगी के रूप में श्रीमती खुशबू जैन (लैब असिस्टेंट)भी उपस्थित थीं। छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया तालिया की गडग़ड़ाहट से पूरा सभागार गुंजित हो गया।
इंडस पब्लिक स्कूल के छात्राओं की इस प्रस्तुति को अमित सक्सेना (जी एम दीपका),श्रीमती आभा सक्सेना (प्रेसिडेंट दीक्षा महिला मंडल दीपका), राजकुमार शर्मा (एपीएम दीपका) एवं ईशान पालीवाल( पर्सनल मैनेजर )दीपका ने भी खूब सराहा। अमित सक्सेना (जीएम एसईसी एल दीपका) ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना अत्यंत आवश्यक है। यदि विद्यार्थी आज के परिवेश में या आज की स्थिति में सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों में ही आगे रहेगा तो वह अत्यंत पीछे रह जाएगा विद्यालय का कर्तव्य है कि विद्यार्थियों के प्रत्येक हुनर को तराशकर उनको आगे बढऩे का मौका दे।
इंडस स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि हम हृदय से आभारी हैं एसईसीएल दीपका का जिन्होंने हमारे विद्यालय को प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। प्रारंभ से ही हमारा यही प्रयास रहा है कि हम शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर भी ध्यान केंद्रित करते रहे हैं और विद्यार्थियों के हुनर को पहचान कर उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते रहे हैं।

RO No. 13467/11