
सीतापुर। चरित्र शंका पर बुधवार की रात पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। रात भर वह शव के पास ही बैठा रहा।मृतका के पुत्र द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को मय टांगी समेत गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद दो बच्चों के सिर से हमेशा के लिए माँ का साया उठ गया।वही घटना के बाद पीडि़त परिवार के घर मातम छा गया है।
घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजखेता सतीपारा का है। आरोपित घनश्याम मांझी (45) की पत्नी बुधनी मांझी रात को घर से बिना बताए गायब थी। काफी देर बाद जब वह घर वापस लौटी तब पति ने उससे देर रात तक गायब रहने के बारे में पूछताछ की।पति द्वारा पूछे जाने के बाद भी पत्नी ने कोई जबाब नही दिया। तब पति के मन मे पत्नी के चरित्र को लेकर शंका गहराने लगी।पति द्वारा बार-बार पूछे जाने के बाद भी जब पत्नी ने कोई जबाब नही दिया।तब पति ने गुस्से में आकर चरित्र शंका पर देर रात पत्नी के ऊपर टांगी से वार कर दिया।जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।इस घटना के दौरान मृतका का बेटा एवं परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर मे सो रहे थे।वही पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद पति पूरी रात पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह जब इस घटना के बारे में मृतका के बेटे को उसकी दादी ने बताया।तब वह घर के अंदर जाकर देखा तो वहाँ उसकी मां मृत पड़ी हुई थी और पिता खून से सना टांगी लेकर वहाँ बैठा था।जिसके बाद उसने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।जिसके बाद गांव पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को टांगी समेत घर से गिरफ्तार किया।इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति घनश्याम मांझी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, एएसआई नोहर साय , प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, आरक्षक पंकज देवांगन, जितेंद्र सिंह, संजय एक्का शामिल थे।


























