
रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कबीर नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 नवंबर को उसकी नाबालिग लडक़ी को कोई युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में कबीर नगर थााने में युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता लेते हुए थाना प्रभारी कबीर नगर को अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी को पता तलाश करने निर्देशित किया गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना कबीर नगर द्वारा मुखबिर लगाकर अपहृत बालिका व आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि उसी मोहल्ले के लकड़ा कुणाल जगत नाबालिक लडक़ी को बहला फुसलाकर अपनी बड़ी मां के घर काठाडीह ले गया है।

























