कोरबा। बिजली कर्मचारियों को अब तक दिवाली का बोनस नहीं मिल पाया है। कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार आ चुकी है। बिजली कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता अब शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय सचिव आरएस जायसवाल ने बताया कि कई बार प्रतिनिधि मंडल रायपुर जाकर अधिकारियों से मुलाकात कर चुके है। लेकिन अभी तक डीए व बोनस देने की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा की सरकार आने से उनके सारे लंबित कार्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कार्यकर्ता नवरतन बरेट, यशवंत राठौर, मनमोहन पांडेय, चंद्रशेखर दुबे, पूर्णिमा साहू, बोनस के लिए मुलाकात करेंगे।