शक्ति नगर में सडक़ के किनारे एक्टिवा में लगी आग

कोरबा। कोरबा में सडक़ किनारे खड़ी एक्टिवा में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद एक्टिवा धू-धू कर जलने लगी। एक्टिवा को जलती देख राहगीरों की भीड़ इक_ी हो गई। वहीं फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही देखते ही देखते एक्टिवा जलकर खाक हो गई। यह पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर की है।
बताया जा रहा है कि आग एक्टिवा के पेट्रोल टैंक के हिस्से में लगी थी। पेट्रोल टैंक के हिस्से में काफी ऊंचाई तक आग के शोले भडक़ते हुए नजर आए। वाहन की टंकी फट न जाये इस डर से लोग आसपास से भाग गये। वहीं एक्टिवा के बगल में एक और वाहन खड़ा था, जिसे वाहन मालिक डर के कारण मौके से हटा नहीं पा रहा था। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आग कब और कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो आग की लपटे देख फायर ब्रिगेड को फोन करना चाहा लेकिन आग इतनी तेजी से लगी कि उन्हें मौका ही नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एक्टिवा की टंकी में लीकेज था, जहां शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना घटी।दीपिका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत आने पर पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी।

RO No. 13467/11