
रायपुर। लगातार तीसरे दिन रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सघन अभियान चलाकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जोँ को हटाने की कार्यवाही की गयी है. नगर पालिक निगम के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उडऩ दस्ता एवं विभिन्न जोन की नगर निवेश विभाग की टीमों ने यातायात पुलिस, पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में जोन 1 के क्षेत्र में होटल पैराडाईज के पास, जोन 2 में रेल्वे स्टेशन मार्ग, फाफाडीह मार्ग, मेकाहारा चौक, देवेन्द्र नगर चौक से मंडी गेट, जोन 3 क्षेत्र में अवन्ति बाई चौक के पास।


























