एसएलआरएम सेंटर में बाधाओं के बीच काम करने की मजबूरी

कोरबा। विभिन्न क्षेत्रों से संग्रहित किए जाने वाले ठोस और तरल अपशिष्ट को व्यवस्थित करने के लिए शहरी क्षेत्र में सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर( एसएलआरएम) चलाए जा रहे हैं । नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 20 में संचालित एक ऐसे ही सेंटर मैं कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई है और इन सबके बीच सफाई दीदीयों को काम करने के साथ काफी परेशान होना पड़ रहा है। मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद निगम प्रशासन में ना तो इस तरफ ध्यान दिया और ना ही महिला कर्मियों को एक बेहतर माहौल देने के लिए मानसिकता बनाई।
वर्ष 2022 में मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित किया जा रहे सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर में आग लग लगने की घटना हुई थी । इस वजह से यहां पर कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो गई। कर्मचारियों के द्वारा इस बारे में नगर निगम को अवगत कराया गया था। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही जरूरी प्रयास किए जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मजबूरी में उन्हें फलोद्यान के पास रहकर अपना कार्य संपादित करना पड़ रहा है । कचरा वाहनों को भी रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इस संबंध में निगम प्रशासन ने जल्द ही व्यव्स्था बनाने की बात कही है। निगम प्रशासन की उदासीनता से नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में संचालित कचरा सेंटर की सफाई दीदीयों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। आग लगने के कारण कचरा सेंटर पूरी तरह से तबाह हो गया है जिसे अब तक व्यवस्थित नहीं किया गया है यही वजह है,कि सफाई दीदीयों को खुले आसमान के नीचे रहकर अपना कार्य संपादित करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन से बात की तब उन्होंने कहा,कि सुपरवाईजर के साथ ही निगम के अन्य अधिकारियों से बात कर व्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
सफाई दीदीयों की परेशानी समझते हुए निगम आयुक्त ने जल्द ही कचरा सेंटर को व्यवस्थित करने की बात कही है। स्वच्छता से संबंधित काम करने वाले वर्ग को लगता है कि सत्ता परिवर्तन के बाद आगजनी की घटना में सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर का जिस तरह से बुरा हाल हुआ है उसका उचित सुधार कार्य अब हो सकेगा।

RO No. 13467/11