मदद के बहाने बदला एटीएम कार्ड

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ थाना में धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार से अधिक की राशि निकालने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए प्रार्थी ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी मनेंद्रगढ़ वार्ड क्र. 21 निवासी शचिंद्र सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम 5 बजे बेटे अशोक सिंह के एटीएम कार्ड से जायसवाल पेट्रोल पंप के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने गया था, लेकिन एटीएम से पैसे निकालने में परेशानी होने पर वहां पीछे खड़े 2 व्यक्तियों से सहायता लेने लगा।

RO No. 13467/10