बच्चों के यौन शोषण केस में पकड़े गए 80 लोग आरोपियों में टीचर से लेकर काउंसलर तक शामिल

पेरिस। बाल यौन शोषण करने वालों पर फ्रांस की सबसे दूरगामी कार्रवाई के क्रम में इस सप्ताह एक स्थानीय काउंसलर और दो स्कूल शिक्षकों सहित लगभग 80 लोगों को हिरासत में लिया गया। कमिश्नर क्वेंटिन बेवन ने शनिवार को एएफपी को बताया कि पुलिस ने फ्रांस के 101 विभागों में से 53 में गिरफ्तारियां कीं। गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र लगभग 30 से 60 वर्ष के बीच है, जो विभिन्न पृष्ठभूमियों से आते हैं। बेवन ने कहा कि, बाल यौन अपराध का हर जगह हो रहा है। इसका कोई सीमित दायरा नहीं है। उन्होंने बताया कि धरपकड़ ऐसे ठिकानों पर केंद्रित था जहां वयस्क बच्चों के साथ नियमित संपर्क में थे। इससे उन्हें अन्य लोगों के अलावा, दो शिक्षकों, कई खेल प्रशिक्षकों और विकलांग बच्चों के लिए एक केंद्र में एक मॉनिटर को हिरासत में लेने में मदद मिली। बेवन ने कहा कि शिक्षकों में से एक के पास अपने विद्यार्थियों से चुराई गई तस्वीरें और वीडियो हैं और उन पर उनमें से कम से कम एक का यौन उत्पीडऩ करने का संदेह है। लगभग एक दर्जन अन्य लोगों पर नाबालिगों से दुष्कर्म या यौन शोषण करने का संदेह है।बेवन ने कहा कि विकलांगों के लिए केंद्र के मॉनिटर को कई दशक पहले दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया था, लेकिन वह अपनी पहचान बदलकर फिर से बच्चों से संपर्क करने में कामयाब रहा।

RO No. 13467/10