काम नहीं कराया और स्वीकृत राशि निकाल ली सरपंच व सचिव ने

अकलतरा । जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी सोनार में डीएमएफ मद विधायक मद से स्वीकृत कई कार्यों की राशि सरपंच रामिन बलराम सिंह एवं सचिव मो. ईलाही द्वारा आहरण किया जा चुका है, परन्तु मौके पर कार्य प्रारंभ नही हुआ है। जनपद पंचायत अकलतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार सांस्कृतिक मंच, नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण की राशि पंचायत की खाते में आ चुकीं है फिर भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। शासन की नियम को सरपंच-सचिव द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं जवाबदार जनपद पंचायत के अधिकारी आंखे मूंदे हुए हैं। गौरतलब है कि 2019-2020 की स्वीकृत कार्य 2023 तक पूरा नहीं हो सका है, इससे अंदाज लगया जा सकता हैं कि पंचायत विभाग के एसडीओ इंजीनियर अपने कार्यों के प्रति कितने सजग है। गर्मी के दिनों में एसी कमरे में आराम फरमाते है, अब पांडे ग्राम आय है। ठंडी में धूप का मजा ले रहे हैं, फील्ड में बिना मॉनिटरिंग के कार्य चल रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण ग्राम परी पंचायत मधुवा का मुक्तिधाम सामने बच्च है। वहीं ग्राम कोटमीसोनार में नवीन अप पंचायत का हाल है, जो पिछले औ दिसम्बर माह 2022 में भूमिपूजन हुआ था, वो 2023 दिसम्बर तक नहीं बन सका है, जबकि ग्राम पंचायत कार्यालय किराए के भवन ड चल रहा है। ग्राम विकास की राशि बि प्रतिमाह तीन हजार रुपए फिजूल घन किराए में खर्च हो रही हैं। ग्रामीणों ने रिक जिला प्रशासन से जांच कर उचित प्रि कार्रवाई करने की मांग की है। दि पन्द्रहवें वित्त की राशि को सरपंच, सचिव द्वारा मनमाने तरीके से अपने ग्रुप -अपने लोगों के नाम बिल लगाकर है राशि निकाली गई है।

RO No. 13467/11