
कोरबा। गेवरा स्टेडियम में दो दिवसीय इंटर एरिया एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। इसका समापन गुरुवार को हुआ। पुरस्कार एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक देवाशीष आचार्य थे कार्यक्रम की अध्यक्षता गेवरा के महाप्रबंधक एसके मोहंती ने किया। मुख्य अतिथि आचार्य ने कहा कि कोयला उत्पादन के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक कंपनी हमारे देश में है जो देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करती है। कोयला उत्पादन के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी अहम भूमिका जिम्मेदारी निभा रही है। गेवरा एरिया के महाप्रबंधक एसके मोहंती ने कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसईसीएल की कुल 15 एरिया की टीमों ने हिस्सा लिया इसमें हसदेव एरिया फ्लाइट टेबल में 75 अंकों से विनर रही वहीं कुसमुंडा एरिया 58 पॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हुई। अन्य टीम जिसमें बैकुंठपुर, भटगांव, कुसमुंडा, गेवरा, चिरमिरी, कोरबा, हसदेव, जमुना कोतमा, जोहिला, रायगढ,़ बिलासपुर हेड क्वार्टर और सुहागपुर एरिया के टीम शामिल हुई। साथ में संयुक्त ट्रेड यूनियन के जीसीसी मेंबर भी उपस्थित थे




















