नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में मारे गए 160 लोग, डकैतों ने किया था हमला

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को डकैतों ने विभिन्न समुदायों पर हमला किया था। अधिकारी ने बताया कि इस हमले के बाद से अब तक 160 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इससे पहले स्थानीय सरकारी क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष कसाह ने सोमवार कहा था कि शनिवार और रविवार को हुए हमलों में 113 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला डकैतों ने किया था, जिसमें 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, उत्तर-मध्य राज्य में चरवाहों और किसानों के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। मई के बाद से यहां हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। किसान-चरवाहों के हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

RO No. 13467/10