टीएस की चेतावनी, मनमाने तरीके से इलाके में नहीं खोल सकते खदान

अंबिकापुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि ग्रामीण जन एक राय होकर खदान के लिए जमीन देने से मना कर देंगे तो दुनिया की कोई ताकत उनकी जमीन नहीं ले सकती।हम ग्रामीणों के निर्णय के साथ हैं। प्रशासन और पुलिस दबाव देकर खदान नहीं खुलवा सकता, बल पूर्वक दमन से विद्रोह उपजेगा।
हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा कोल खदान के विरोध में पिछले पांच सौ दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी खदान जिसकी स्वीकृति पहले हो चुकी है, उसका विरोध नहीं है। हरिहरपुर, फतेहपुर सहित अन्य प्रभावित गांव के लोग नई खदान के विरोध में हैं। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों और वनवासियों के साथ है। राहुल गांधी की पहल पर केंद्र में यूपीए की सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर कानून बनाया है गांव गांव के काम से कम 70 फीसद भूमि स्वामी एक राय होकर जो भी निर्णय लेंगे शासन प्रशासन उसे निर्णय को मानने के लिए बाध्य होगा वनों की कटाई के लिए प्रशासन की शक्ति और हथियारबंद पुलिस वालों द्वारा बल प्रयोग की शिकायत पर उपमुख्यमंत्री ने कहा नियम का पालन सभी को करना होग। आम जनों के टैक्स से पगार पाने वाले सरकारी कर्मचारी और अधिकारी यह समझ लें कि कानून सबके लिए है। यदि वह नियम कायदों की परवाह नहीं करेंगे तो ग्रामीण भी नियम तोडऩे पर मजबूर हो जाएंगे। किसी बात का समाधान बातचीत से ही हो सकता है। बल का ताकत के बल पर आंदोलन को दबाने का परिणाम विद्रोह के रूप में सामने आएगा। औषधि के पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने मुडग़ांव में पावर प्लांट हेतु जमीन अधिग्रहण के हिंसक आंदोलन और अमेरा खदान के लिए जमीन नहीं देने के परसोढी के ग्रामीणों उदाहरण देकर बताता एकजुट होने से ही सफलता मिलेगी।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजनाथ सिंह,अमेरा खदान आंदोलन से जुड़े रणविजय सिंह,धर्मेंद्र झरिया ने भी संबोधित किया। हसदेव अरण्य आंदोलन से जुड़े लोगों और ग्रामीण जनों ने भी अपनी बात रखी। ग्राम बासेन के सरपंच ने बताया किस तरह पुलिस ने उन्हें हथियार के बल पर घर से उठा लिया था, कपड़े तक पहनने की इजाजत नहीं दी थी।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह देव,जेपी श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, हेमंत सिन्हा, राजेश मलिक गुड्डू, विनय शर्मा बंटी,प्रदेश सचिव अनुपम फिलिप,अमित सिंह देव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,युंका प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि हिंसक आंदोलन को उनका समर्थन नहीं मिलेगा। लेकिन यदि कोई ग्रामीणों को बल पूर्वक दबाएगा तो पूरी कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के समर्थन में खड़ी होगी।

RO No. 13467/11