पुल बनाने वाली कंपनी के मुंशी समेत तीन का किया अपहरण, मांगी 30 लाख की फिरौती

गया, 2६ दिसम्बर । गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने हथियार के बल पर असुराइन गांव के पास मंडावर नदी पर पुल निर्माण में लगी कंपनी के मुंशी सहित तीन लोगों को कल शाम अपहरण कर लिया। इसके साथ ही कंपनी से 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। अपहृत दो लोगों को मुक्त कर दिया गया, जबकि मुंशी नक्सलियों के चंगुल में है। अपहृत मुंशी शहवाज खान झारखंड के धनबाद के रहने वाले हैं। अपहरण और दो लोगों की मुक्ति की सूचना के बाद घटनास्थल पर एसएसपी आशीष भारती एवं एएसपी अभियान पहुंचे, मौके का मुआयना किया और मुक्त लोगों से पूछताछ की। अपहृत मुंशी की मुक्ति के लिए अधिकारियों से बात की।लुटुआ और असुराईंन गांव के बीच मंडावर नदी पर पांच करोड़ चालीस लाख की लागत से मानपुर की सेलकान कंस्ट्रक्शन निमार्ण करा रही है। मुंशी के साथ अपहृत गार्ड व मजदूर ने पुलिस को बताया कि अपहरण करने वाले तीन व्यक्तियों में से एक ने माओवादी के शीर्ष नेता विवेक होने की बात की थी। 30 लाख रुपये लेवी मांगने की बात भी कही थी।

RO No. 13467/11