
कोरबा। साहू समाज के द्वारा बिलासपुर में आज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव को आमंत्रित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री अमर अग्रवाल मौजूद रहेगें। अतिथि के रूप में कोरबा साहू समाज के जिलाध्यक्ष गिरजा साहू को भी आमंत्रित किया गया है। जबकि इधर कल कोरबा चेक पोस्ट के निकट साहू समाज की बैठक होगी। राजीव महोत्सव में जाने एवं युवक-युवती परिचय सममेलन पर चर्चा होगी। जानकारी दिनेश साहू ने दी है।
























