कोरबा। सिद्ध आश्रम साधक परिवार के द्वारा पखना पारा भिलाई बाजार में काल भैरव मंत्र का जाप किया जा रहा था। यह मंत्र जाप नवंबर माह से शुरू हुआ था। और लगातार जारी था सवा करोड़ मंत्र जाप पूर्ण होने पर आज हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संतोष यादव, हेमेन्द्र साहू, पप्पू के नेतृत्व में प्रतिदिन साधक यहां पहुंचकर मंत्री जाप करते थे। इसके अलावा महीने के हर 21 तारीख को गुरूपूजन का आयोजन भी यहां किया जाता है। इस कार्यक्रम में साधक बढ़चढक़र भाग लेते है। यह जानकारी धनश्याम बरेठ ने दी है।