कोरबा। देवलाल सोमवंशी को बसपा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे काफी दिनों से संगठन में सक्रिय है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जवाबदारी दी गई है। देवलाल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष मूलचंद सोनवानी, मूलचंद आजाद, मनोज हिरवानी, सत्यजीत कुर्रे, त्रिवेणी भास्कर, जगतराम राठिया, एसआर निराला, बाबूलाल टंडन, भगवती केमेंडीज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।