
कोरिया बैकुंठपुर। गत रविवार को गायत्री मंदिर परिसर पटना में सर्व बाह्मण समाज कोरिया की आवश्यक बैठक आयोजित की गई,बैठक में समाज सुधार की दिशा में अनेक प्रस्ताव पारित किये गए साथ ही विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई,बैकुंठपुर क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक भैयालाल राजवाड़े का सम्मान भी समाज के द्वारा किया गया साथ ही महिला इकाई जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती वंदना शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाज की बैठक अराध्य देव भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर समाज के वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया जिसके बाद मंच पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने समाज सुधार की दिशा में अनेक बाते कहीं। इस अवसर पर समाज में फैली अनेक कुरीतियों को दूर करने के बारे में भी चर्चा की गई और तमाम कुरीतियों से समाजिक जनों को दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा की गई। सामाजिक जनों ने समाज की एकता पर बल दिया और कहा कि आज समाज के लोग हर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ब्राह्मण समाज का प्रत्येक सदस्य अपने आप मे एक प्रभावशाली भूमिका में होता है,हमारा समाज ऐसा समाज है जो कि अन्य समाजो को दिशा दिखलाता है,विप्र समाज पर अन्य समाज का भी भरोसा बना रहना चाहिए। कार्यक्रम की श्रृखंला में महिला इकाई के बारे में चर्चा की गई जिसके तहत ब्राह्मण समाज पटना इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा ने श्रीमती वंदना शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी सदस्यो ने समर्थन करते हुए उन्हे महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया जिला सचिव योगेन्द्र मिश्रा ने समाज के द्वारा किये जा रहे कार्यो को विस्तार पूर्वक सबके सामने रखा। मंच संचालन करते हुए रूद्र मिश्रा ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात समाज संबंधी प्रस्ताव पारित किये गए जिसके तहत समाज के द्वारा प्री वेडिंग शूट जैसी कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने और इसे बंद करनें का प्रस्ताव पारित किया गया,वरिष्ठ जनों के द्वारा यह निर्देश दिया गया कि हम सब अपने परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम के पूर्व प्री वीडियो शूट को बदं करे। इससे समाज में परिणय सूत्र में बंधने की पवित्रता का नुकसान हो रहा है और हम जैसा आचरण करेंगे वही आने वाली पीढियों के लिए आचरण का विषय होता है। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ जनो ने पूर्व की भांति आने वाले महीने में एक वृहद उपनयन संस्कार कराने का प्रस्ताव पारित किया। वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराने और प्रेमाबाग परिसर में निमार्णाधीन भगवान परशुराम मंदिर के संबंध में प्रांरभ से लेकर अब तक की गतिविधि के बारे मे सभी को अवगत कराया गया। साथ ही यह प्रस्ताव पास किया गया कि सर्व ब्राहमण समाज इस मंदिर के निर्माण में अपना तन मन धन जिसके द्वारा थोड़ा भी समर्पित किया गया है उसका सूचिकरण किया जाए सभी के नाम और उनकी सहयोग राशि का एक रजिस्टर बनाया जाए और मंदिर के आंतरिक दीवारों पर एक किनारे सभी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया जाए ताकि आने वाली पीढि को सहयोगी परिजनों का नाम याद रहे।
विधायक भैयालाल राजवाड़े का किया गया सम्मान-इस अवसर पर समाज के द्वारा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक भैयालाल राजवाड़े का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था,जहां श्री राजवाड़े को विधायक बनने पर बधाई और शुभकामनांए देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई,समाज के प्रत्येक सदस्यों का स्वयं विधायक भैयालाल राजवाड़े ने माल्यार्पण किया। उन्होने अपने उद्बोधन में अपने जीत के लिए समाज का विशेष आभार व्यक्त किया, और कहा कि वे समाज का कर्ज कभी नही चुका पांएगें लेकिन जब भी मदद की जरूरत पड़ी तो अवश्य ही खड़ा रहूंगा,समाज को हर संभव सहायता उन्होने उपलब्ध कराने का वादा किया। श्री राजवाड़े ने कहा कि इस चुनाव में समाज ने बढ चढकर मेरा साथ दिया है,कई ऐसे सदस्य थे जो कि दिन रात चुनाव की चिंता करते थे। सभी के सहयोग और विप्र जनों के आशिर्वाद से ही मुझे जीत मिली है समाज के द्वारा किये गए सहयोग के लिए उन्होने आभार जताया। इस अवसर पर श्री राजवाड़े को समाज के द्वारा शाल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य गुरू प्रसाद दुबे, राजकुमार मिश्रा, रविशंकर शर्मा, उमाशंकर शुक्ला, रामनिवास मिश्रा,ईश्वर शरण दुबे,शारदा दुबे,रामसिया मिश्रा,गोपाल शर्मा,बद्री प्रसाद त्रिवेदी, सुरेश मिश्रा, रूपनारायण मिश्रा,दीप कुमार चैबे, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,श्रीकांत द्विवेदी,पीएन तिवारी,चंद्रशेखर अवस्थी, नरेश तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, धुवनाथ तिवारी, प्रमोद अवस्थी, नितिन शर्मा, शंभू शुक्ला, कामतानाथ तिवारी, विनोद शर्मा,पुनीता चैबे,दयावंदी दुबे,ममता पांडे,सविता मिश्रा,सुनीता दुबे समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति,युवा एवं विभिन्न क्षेत्रो के सामाजिक सदस्य मौजूद थे।





















