
शाह रुख खान की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म की रफ्तार धीमी है, लेकिन लगातार आगे बढ़ती जा रही है। अब न्यू ईयर से पहले ही फिल्म को सेलिब्रेशन का मौका मिल गया है।
पठान और जवान के साथ बैक-टू-बैक एक्शन ब्लॉकबस्टर देने के बाद डंकी साल 2023 में शाह रुख की तीसरी और आखिरी रिलीज है। डंकी का वर्ल्डवाइड बिजनेस 400 करोड़ के करीब पहुंच गया है। बस कुछ दिनों में फिल्म इस जादुई आंकड़े को पार कर जाएगी। शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने डंकी की लेटेस्ट ओवरसीज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट शेयर की है। एक्स पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ये कहानी हार्डी ने शुरू की थी… लेकिन इसे ढेर सारा प्यार आपने दिया है। इस प्यार भरे सफर का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।
डंकी की लेटेस्ट ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 361.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही कुछ दिनों में डंकी 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
डंकी में शाह रुख खान ने लीड रोल निभाया है।





















