
पाली थाना का निरीक्षण किया एसपी ने
कोरबा। अभियान के अंतर्गत थाना और चौकी का निरीक्षण एसपी के द्वारा किया जा रहा है। इस श्रृंखला में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पाली थाना का निरीक्षण किया। इस बात पर जोर दिया गया कि प्राथमिकता के साथ मामलों में कार्रवाई की जाए। किसी भी प्रकरण में विलंब होने पर संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने प्रभारियों को कहा कि थाना में बैठने के बजाए फील्ड में काम करने की जरूरत है। अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में कार्य होना चाहिए। मामलो में किसी प्रकार का बेवजह विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से दौरा करें और ग्रामीणों से सतत संपर्क बनाये रखें। पुलिस का कार्य केवल पुलिसिंग नहीं बल्कि सोशल पुलिसिंग भी है। इस मौके पर एसडीओपी पंकज ठाकुर,नप अध्यक्ष उमेश चंद्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी चमन सिन्हा,एएसआई विमलेश उरांव, ए एस आई पुरषोत्तम उईके सहित जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मी मौजूद थे।





















