रेल आरक्षण केंद्र में असुविधा से दो-चार हो रहे लोग

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा स्थित कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र में कई प्रकार की समस्याओं से लोगों का हर दिन सामना हो रहा है। बार-बार जानकारी देने पर भी समस्याएं हल नहीं हो सकी है, जिससे लोग परेशान है।
आरक्षित रेल टिकट लेने के लिए इस केंद्र में पहुंचने वाले लोगों की शिकायत है कि रेलवे ने जिन कर्मियों को यहां ड्यूटी करने के लिए बैठा हुआ है, वे पूरी तरह गंभीर नहीं है। यहां पर लगे हुए डिस्प्ले बोर्ड में टी ब्रेक के लिए जो समय दिया गया है उससे कहीं ज्यादा समय कर्मचारी लेते हैं और अलग-अलग समय पर अपनी सीट पर नजर नहीं आते। ऐसे में रेल टिकट लेने के लिए आने वाले लोगों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में केवल दो ही काउंटर सेवाएं दे रहे हैं जबकि रेलवे ने यहां पर आठ काउंटर की व्यवस्था कर रखी है। शिकायत अभी आएगी कन्र्सेशन टिकट्स लेने के लिए जो लोग यहां पर पहुंचते हैं उन्हें या तो परेशान किया जाता है या फिर बिना कारण के लौटा दिया जाता है। इसके पीछे कमीशनखोरी सबसे बड़ी जड़ है। रिजर्वेशन काउंटर हाल में पंखों की सुविधा भी नहीं है जिससे समस्याएं हो रही है। यात्रियों ने बताया कि काफी लंबे समय से रिजर्वेशन परिसर के मुख्य द्वार को लोहे की जंजीर से बंद कर रखा गया है, ऐसे में लोगों के वाहन असुरक्षित रूप से बाहर रखने की मजबूरी है। ऐसी स्थिति में वाहन के चोरी होने की आशंका बनी रहती है। इन सभी मसलों के बारे में रेल अधिकारियों को पत्र के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अवगत कराया जा चुका है लेकिन इन सब का कोई नतीजा नहीं आ सका।

RO No. 13467/11