
कोरबा। एसईसीएल केंद्रीय कर्मशाला कोरबा में प्रबंधन और संयुक्त सलाहकार सदस्यों के मध्य वार्ता हुई है। इस वार्ता में संयुक्त सलाहकार समितियों को परिचय प्राप्त करने के बाद संडे ड्यूटी पर चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि अभी हर महीने जो संडे ड्यूटी मिल रहा है उसी पर कार्य किया जाए। आने वाले दिनों में संडे ड्यूटी को लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उनसे कहा जाएगा कि संडे ड्यूटी के लिए बजट बढ़ाकर भेजा जाए। केंद्रीय कर्मशाला गेवरा में भी संयुक्त मोर्चा के सदस्य आपस में बैठने वाले थे। लेकिन यहां पर किसी कारणवश संयुक्त मोर्चा की बैठक नहीं हो पाई।
आने वाले दिनों में बैठक होने की संभावना कही जा रही है।



























