रूस की ओर से लडऩे वाले विदेशियों को नागरिकता की पेशकश, राष्ट्रपति पुतिन ने जारी किया आदेश

मास्को, 0५ जनवरी । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर यूक्रेन के विरुद्ध लडऩे वाले विदेशियों को सपरिवार नागरिकता देने की पेशकश की है। आदेश में कहा गया है कि जिन्होंने स्पेशल सैन्य अभियान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उधर, रूस ने गुरुवार को भी यूक्रेन पर मिसाइल हमले जारी रखे, जिसमें एक की मौत हुई है। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आवेदकों को खुद के साथ अपने जीवनसाथी, बच्चे और माता-पिता को दर्शाने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। पात्र लोगों में एक साल के लिए नियमित अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले शामिल हैं।नियमित सशस्त्र बल या अन्य सैन्य संरचनाओं वाले वैगनर जैसे समूह के लोगों पर भी यह लागू हो सकता है। ऐसा लगता है कि इस उपाय का उद्देश्य अतिरिक्त सैनिकों की भर्ती करना है। हालांकि, रूस ने उसकी ओर से लड़ रहे लोगों को कोई डाटा नहीं जारी किया है। उधर, यूक्रेन के विरुद्ध गुरवार को भी रूसी हमले जारी रहे। रूस के मिसाइल हमले में मध्य यूक्रेन में एक नागरिक की मौत हो गई है। क्रोपीवनित्स्क्यी में हुए हमले में ऊर्जा कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर एंड्री रायकोविच ने कहा कि रूस ने एक्स-59 मिसाइल से हमला किया। हमले में काम कर रहे कई लोग घायल हुए हैं। दुर्भाग्य एक कर्मचारी की मौत हो गई।

RO No. 13467/11