इनेलो नेता दिलबाग सिंह के ठिकाने पर छापामारी तीसरे दिन भी जारी

यमुनानगर, 0६ जनवरी । इनेलो के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर आज तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। ईडी ने आज तीसरे दिन इस मामले में दिलबाग सिंह के आवास पर छापेमारी की है। वहीं, बीते दिन ईडी ने इनेलो नेता और उसके सहयोगी के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी को उनके घर से करोड़ो का खजाना बरामद हुआ था। दिलबाग सिंह और उसके सहयोगी के परिसर से 5 करोड़ रुपये केश बरामद हुआ। नोटों की गड्डी के अलावा अवैध विदेशी निर्मित हथियार, 300 कारतूस 100 से अधिक शराब की बोतलें और भारत और विदेश में कई संपत्तियों सहित अन्य सामग्री बरामद की है। दिलबाग सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इडी की जांच कर रही है। ईडी ने कल अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की।

RO No. 13467/11