आज मैं पीकर आया हूं, गाड़ी तेज चलाऊंगा… और थोड़ी देर बाद रेस्त्रां संचालक की जान ले ली

इंदौर, १० जनवरी । लारेल्स इंटरनेशनल स्कूल की बस ने रेस्त्रां संचालक की जान ले ली। बस बच्चों को छोडऩे जा रही थी और तेज रफ्तार थी। चालक ने इशारा कर बच्चों से कहा था- आज मैं पीकर आया हूं। गाड़ी बहुत तेज चलाऊंगा। थोड़ी देर बाद रेस्त्रां संचालक की जान ले ली। एक स्कूटर चालक गंभीर घायल है। घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित माणिकबाग ब्रिज के नीचे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। लारेल्स स्कूल इंटरनेशनल स्कूल की बस (एमपी 09-एफए 5393) बच्चों को छोडऩे जा रही थी। अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे 38 वर्षीय दीपक पुत्र मुरली चावला को टक्कर मार दी। दीपक को घसीटते हुए बस बिजली के खंभे में घुसकर रुक गई। दीपक सीने और सिर में चोट लगने के कारण दीपक की तो मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य स्कूटर चालक देवा उर्फ देवानंद हरियाणी, जय जगत नगर को चपेट में लिया, जिसकी हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुस्साई भीड़ ने चालक रामेश्वर रामचंद्र कटारिया साल निवासी खेड़ा चिकली तराना माकड़ोन (उज्जैन) को गिरफ्तार कर लिया है। परिचालक मौका देखकर फरार हो गया है।

RO No. 13467/11