133 खंड में चल रहा तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति का अभियान, 6000 लोग शामिल

कोरबा। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समिति इस महीने के चौथे सप्ताह में होने जा रहे आयोजन को लेकर सक्रियता से काम कर रही है। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अयोध्या में पूजित अक्षत के साथ लोगों को दर्शन हेतु आमंत्रण दिया जा रहा है। चित्रक और पत्रक भी इसमें शामिल किए गए हैं। संगठन की व्यवस्था और संरचना के अनुसार कुल 133 खंड स्तर पर अभियान का संचालन करने के साथ जिले के हिंदू परिवारों तक पहुंचने की योजना है। अंतिम रूप से 15 जनवरी तक इस अभियान को पूरा किया जाना है। बताया गया कि 720 गांव के लिए कुल 400 समूह बनाए गए हैं जो प्रतिदिन इस काम में सक्रियता से लगे हैं। कुल समूह के लिए 6000 लोगों की सेवा प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति ने बताया कि संपूर्ण अभियान को जिले में बेहतर प्रतिषाद मिल रहा है।

RO No. 13467/11