चुईया में छात्रों को बताया कोबरा के बारे में

कोरबा। जैव विविधता के साथ-साथ संरक्षित जीव-जंतुओं के मामले में कोरबा जिला काफी समृद्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की चीजें मौजूद हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थियों को इस प्रकार की जानकारी देने का काम अलग-अलग स्तर पर किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय कोरबा से 26 किलोमीटर दूर चुईया गांव में एनएसस कैंप का आयोजन जारी है। शासकीय कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय साडा कोरबा से बड़ी संख्या में छात्राएं इस शिविर में भागीदारी कर रही हैं। वर्ष 2023-24 के अंतर्गत संस्था की ओर से इस गांव में विशेष सात दिवसीय ग्रामीण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमति सविता पाठक के आग्रह पर नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग कोरबा के किंग कोबरा संरक्षण प्रोजेक्ट से बच्चों को अवगत कराया गया। बच्चों को बताया गया,कि जीव और सरीसृप हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें बताया गया कि जिले में वातावरण की अनुकूलता के कारण इस प्रकार के जीव-जंतुओं ने अपने लिए रहवास सुनिश्चित किया है। इसमें कुछ प्रजातियां विशेष संरक्षित हैं, जिन पर वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून की भी नजर है।

RO No. 13467/11