बम्हनीडीह ब्लाक के कई स्कूलों का किया बीईओ ने निरीक्षण

जांजगीर चांपा। बीईओ के निरीक्षण के दौरान शासकीय हाईस्कूल हथनेवरा के लीन व्याख्याता एल.बी. और एक विज्ञान सहायक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक है ऐसे समय में शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि व्यवस्था सुधारे नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी छात्रों को कराए ताकि उनको परीक्षा के समय कोई परेशानी न हो। उन्होंने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से समय पर स्कूल आने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल ज्ञात हो कि बम्हनीडीह बी.ई.ओ. एम .डी. दीवान बुधवार को स्कूलों के निरीक्षण पर निकले और अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित समय पर शाला संचालन करने की हिदायद दी। बी.ई.ओ. ने कई शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। हथनेवरा के व्याख्याता एल.बी.रजनी सिदार,विनीता चतुर्वेदी,यमुना साहू एवं विज्ञान सहायक संध्या शुक्ला बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला के बरखा मिरी व ममता कुजुर का भी एक दिन का वेतन काटने निर्देश दिए। बी.ई.ओ.ने अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने संकुल प्राचार्य और समन्वयकों को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर ज्यादा दे ज्यादा फोकस करने को कहा, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बी.ई.ओ. एम.डी. दीवान ने निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित मिले टीचरों का वेतन काटने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से स्कूलों की मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलें। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अचानक बीईओ की दबिश देने पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया था।

RO No. 13467/11