सीएमपीएफ विसंगति को लेकर बीएमएस ने किया प्रदर्शन

दीपका। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर गेवरा क्षेत्र एवं दीप का क्षेत्र में विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए कोयला मंत्री के नाम क्षेत्रीय महाप्रबंधक के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, महामंत्री अशोक सूर्यवंशी, राम नारायण साहू, रमेश गुरुद्वान, बनवारी लाल चंद्र, वीरेंद्र राठौड़, कुलदीप सिंह ,मुकुल, लवलेश भार्गव, संतोष पटेल, तेजराम जायसवाल, अजय राठौर, रामचंद्र प्रजापति संजय जयसवाल, राजेश राठौर, रामलाल साहू, मणिकांत सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के सदस्य एवं ठेका मजदूर कामगार उपस्थित थे।

RO No. 13467/11