लंबित मामलों को निपटाने के साथ शिकायतें हल करें

एसपी ने क्राईम मीटिंग में निर्देश दिए
चांपा। पुलिस अधीक्षक ने सभागार में क्राईम मीटिंग में अपराधों की समीक्षा की। लंबित मामले और शिकायतों को हल करने पर जोर दिया।
थानों में संधारित होने वाले जरायम, अल्फाबेट, सस्पेक्ट, सजायाब, फरार, व्ही. सी. एन.बी., फैना कट्टा, लोकल शिकायत, एमएलसी, हिस्ट्रीशीट, इंडेक्स टू हिस्ट्रीशीट, गिरफ्तारी एवं जप्ती माल रजिस्टरों को प्राथमिकता के साथ अपडेट करना सुनिश्चित करें।
सभी राजपत्रित अधिकारीगण थानों का आकस्मिक निरीक्षण करें और उसकी टीप थानों के रजिस्टर में दर्ज करें। आपके द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में दिये गये निर्देशों के संबंध में व्हाट्सअप के माध्यम से अवगत कराना सुनिश्चित करें।
नशे में प्रभावी कार्यवाही करें किसी भी स्थिति में थाना/चौकी क्षेत्र में अवैध नशे का कोई भी कारोबार संचालित न हो सुनिश्चित कर लिया जावे। सूखा नशा जैसे गांजा, टेबलेट, सीरप, सिलोशन इत्यादि पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जावे।
अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की नियमित मीटिंग लेकर लंबित मामलों के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जावे ,चिटफण्ड के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करें। रोड एक्सीडेंट के मामलों में भादवी के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में आपके क्षेत्र में खड़ी गाड़ी से दुर्घटना न हो, इस इस तरह के वाहनों के कारण दुर्घटना होती है तो संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की त्रुटि सुनिश्चित करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

RO No. 13467/11