राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में जश्न शुरू, न्यू जर्सी में उमड़ा कारों का सैलाब, जगह-जगह लगे होर्डिंग्स

वाशिंगटन, १४ जनवरी । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम नगरी को सजाया जा रहा है। देश ही नहीं दुनिया में भी राम मंदिर के अभिषेक समारोह को लेकर उत्साह है। इसी को लेकर, हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने जय श्री राम के नारों के बीच मैरीलैंड में एक टेस्ला म्यूजिकल लाइट शो का आयोजन किया। ये लाइट शो देखने लायक था। अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा आयोजित लाइट शो में लोगों को भगवान राम की छवियों वाले झंडे पकड़े हुए और जय श्री राम, राम लक्ष्मण जानकी और जय श्री हनुमान की के नारे लगाते हुए सुना गया। लाइट शो में 150 से अधिक कारों ने भाग लिया। वाशिंगटन, वर्जीनिया और मैरीलैंड के भारतीय अमेरिकियों ने कारों की लाइट को एक साथ बंद और खोल कर शानदार रोशनी बिखेरी। बता दें, कारें मैरीलैंड के श्री भक्त अंजनेय मंदिर में इक_ा हुईं, जो अयोध्या वे नामक सड़क पर स्थित है। सभी रंगों के टेस्ला ने अपने हेडलाइट्स और टेललाइट्स से जगह को रोशनी से जगमगा दिया था। ये रात वाकई देखने लायक थी। अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, भगवान राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। हिंदुओं की पहचान को बनाए रखा है। आज गर्व का पल है। ज्यादा से ज्यादा लोग अपना सिर ऊंचा करके चल रहे हैं। गर्व से खुद को हिंदू-अमेरिकी कह रहे हैं। हम कोठारी बंधुओं और हजारों अन्य लोगों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।

RO No. 13467/11