
सक्ती। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनते ही – जहां एक ओर भाजपाइयों में नया जोश दिखने लगा है। सक्ती नगर पालिका में भी भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी। कांग्रेस शासन काल में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बन रही रणनीति को अब भाजपाई अंजाम तक पहुंचाने में लग गए हैं। इसी आशय का ज्ञापन कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना को भाजपा के पार्षदों ने सौंपा है 15 पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देकर अध्यक्ष पर अनियमितता को लेकर कई आरोप लगाए हैं। इसकी खबर मिलते ही नगर में राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई है। वहीं पार्षदों में भी खेमे बंदी की सुगबुगाहट है। अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देने वालों में वार्ड नंबर 6 की पार्षद रजनी संजय रामचंद्र, पार्षद सरला गोविंद निराला, गजेंद्र यादव, विजय लखन देवांगन, धनंजय नामदेव, का हस्ताक्षर उक्त ज्ञापन पत्र में है।



















