
जांजगीर – चांपा । रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध, जिला पुलिस द्वारा आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एक रात में 167 वाहनों के खिलाफ मोटर ह्वीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन चालकों से 50 हजार 700 रूपये जुर्माना लिया गया। इस दौरान बाइक में तीन सवारी चलाने वाले, तेज गति में वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले, बिना लाइसेंस, मौके पर कागजात नही रखनेएवं अन्य धाराओं के तहत वाहन चालकों पर की कार्रवाई की गई। जिला पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार 13 जनवरी को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। थाना जांजगीर 1 प्रकरण में 300 रूपये, चौकी नैला में 4 प्रकरण में 1200 रूपये, थाना बलौदा 18 प्रकरण में 5600 रूपये, थाना अकलतरा 5 प्रकरण में 1500 रूपये, थाना पामगढ़ 12 प्रकरण में 3600 रूपये, थाना चांपा में 5 प्रकरण में 1700 रूपये, थाना बम्हनीडीह 6 प्रकरण में 1800 रूपये, थाना सारागांव 2 प्रकरण में 600 रूपये, थाना बिर्रा 24 प्रकरण में 7200 रूपये एवं यातायात पुलिस द्वारा 90 प्रकरण में 27 हजार 200 रूपये, मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह 167 वाहनों के खिलाफ मोटर ह्वीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन चालकों से 50 हजार 700 रूपये जुर्माना लिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।






















