जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन मौन

सक्ती। अवैध रेत उत्खनन में कार्रवाई को लेकर नवीन जिला सक्ती सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हो रहा है। वहीं रेत माफियाओं का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि 2022 के सितंबर माह में नवीन जिला सक्ती अस्तित्व में आया। वहीं लगभग 10 माह खनिज विभाग उधार के अधिकारी से चलता रहा। फिर जिला खनिज अधिकारी की पूर्ण नियुक्ति हुई। अधिकारी तो बैठ गए लेकिन आज भी खनिज विभाग का सेटअप अधूरा है, कार्रवाई के लिए पर्याप्त काफिला नहीं होने की स्थिति में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। बता दें कि जिले की सभी रेत खदानें शासन प्रशासन के स्तर पर बन्द हुए बावजूद इसके धड़ल्ले से आज भी रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बदस्तूर जारी हैए सबसे मजे की बात यह है कि जिला कलेक्टर कार्यालय सहित एसडीएम तहसील कार्यालय व थाने के सामने से अवैध परिवहन बेखौफ किए जा रहे हैं।

RO No. 13467/11