बरेठ धोबी समाज ने पोड़ीबहार में की सामाजिक बैठक

कोरबा। बरेठ धोबी समाज द्वारा पोड़ीबहार स्थित सामुदायिक भवन में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। संत गाडगे महाराज के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सामाजिक समरसता, भाईचारा के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर इकाई में हर माह एक निर्धारित तिथि को आवश्यक बैठक आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। 23 फरवरी को संत गाडगे महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। जयंती समारोह में समाज के सभी इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया गया है। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर तिल लड्डू का वितरण किया गया। बैठक में मिलाप राम बरेठ, प्रदीप सोनसर्व, संतोष कर्ष, गिरधारी बरेठ, राधे लाल, दिगम्बर कर्ष, मोहनलाल, टीआर बरेठ, बाल मुकुंद बरेठ, संजय निर्मलकर, रामनरायण निर्मलकर, लालचंद, गिरधारी कर्ष, शत्रुघ्न कर्ष, चैतराम बरेठ, बिहारी लाल रजक, गिरधारी रजक, लक्ष्मी प्रसाद रजक, शिवलाल बरेठ, रुक्मणी कर्ष, अमरीका बाई, रामेश्वरी रजक, शशीलता आदि उपस्थित थे।

RO No. 13467/11