हादसे में दो की मौत

कोरबा। जिले में अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत होने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए आज सुबह जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत अमरैयापारा निवासी मोंगरा बाई लहरे उम्र 45 पति रामचंद्र लहरे बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह केंदई निवासी जीवन लकड़ा उम्र 60 पिता सुजन लकड़ा की सडक़ हादसे में घायल होने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

RO No. 13467/11