गर्भगृह के आसपास बैठेंगे 7140 मेहमान, डिजिटल आईडी से मिलेगी सीट, अयोध्या-लखनऊ में लैंड करेंगे 150 विमान

अयोध्या, २१ जनवरी । राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जारी अनुष्ठान का आज छठवां दिन है। चंद घंटों बाद वो शुभ घड़ी आने वाली है, जिसका इंतजार सनातन धर्म को 500 सालों से है। मेहमानों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो चुका है। रविवार को भी कई मेहमान पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ही अयोध्या जाएंगे। पीएम सरयू नदी में डुबकी भी लगा सकते हैं। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। पूरा देश इस टीवी पर लाइव देखते हुए इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, रामलला के आगमन को लेकर हर तरफ उनके भक्तों के जोश भरे उद्गार देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर से जुड़ा यह गीत इसी भावना को अभिव्यक्त करता है।

RO No. 13467/11