
कोरिया/पटना। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के प्रयास में छत्तीसगढ राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामिण विकास अध्यक्ष व विभिन्न संगठनों में कई पदों पर रहे कोरबा के देवेन्द्र पाण्ड़ेय विधान सभा चुनाव के बाद दूसरी बार पटना सहित कोरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का प्रयास करें व लोक सभा चुनाव में अभी से कमर कस लें, वे कोरिया के विधायक भईया लाल राजवाड़े सहित जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल से भी मिले, साथ ही क्षेत्र के कई गांव में पहुंचते हुए पटना बाजार में आम लोगों के साथ साथ विभिन्न संगठनों पदाधिकारी व सदस्यों से मुलाकात की, पिछले लोक सभा चुनाव में सक्रिय रहे देवेन्द्र पाण्ड़ेय को कोरिया के गांव गांव में भी लोग पहचानते हैं वे सोनहत के कछार में हो रहे शिव पुराण महायक्ष में भी शामिल हुए। पटना पहुंचे देवेन्द्र पाण्ड़ेय भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, अशोक जायसवाल, संगठन प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े, विनोद साहू, सम्पत कुशवाहा, चंद्र शेखर अवस्थी, रितेश सिंह, पटना सचिव व्यास नारायण तिवारी से मिलकर पार्टी संबंधी चर्चा की। उनके साथ कोरबा से आए आर एस एस के भोजराम देवांगन, सुशील पाण्ड़ेय भी रहे।




















