
असम, 2३ जनवरी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागांव जिले में समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बताद्रवा थान जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, राम राज्य। राहुल गांधी ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को नगांव में धरना दिया, जब उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बताद्रवा थान जाने की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय सांसद और विधायक को छोड़कर, किसी भी कांग्रेस नेता को मंदिर स्थल से लगभग 20 किमी दूर हैबोरागांव से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। वीडियो में राहुल गांधी एक सुरक्षा अधिकारी से रोके जाने का कारण पूछते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि राहुल गांधी वहां जाना चाहते थे। हम 11 जनवरी से कोशिश कर रहे थे और हमारे दो विधायकों ने इसके लिए प्रबंधन से मुलाकात की थी। रमेश ने कहा कि हमने कहा था कि हम 22 जनवरी को सुबह 7 बजे वहां आएंगे। हमें बताया गया था कि हमारा स्वागत किया जाएगा। लेकिन कल, हमें अचानक बताया गया कि हम दोपहर 3 बजे से पहले वहां नहीं आ सकते। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, यह राज्य सरकार का दबाव है। हम वहां जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद वहां जाना बहुत मुश्किल है क्योंकि हमें अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी से मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। उनकी यह यात्रा उत्तर प्रदेश से भी गुजरेगी और महाराष्ट्र में संपन्न होगी। स्मृति ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा, आज राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। लगभग 500 साल तक राम भक्तों ने धैर्य दिखाया। जिन भक्तों ने धैर्य और मर्यादा का प्रमाण दिया मैं उनको प्रणाम करती हूं। आज राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है। कांग्रेस के अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसकी जैसी मति है वैसा ही उसका कर्म।























