
कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोलगा में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीराम की पूजा-हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो ने ग्राम कोलगा के महादेव चौरा में दीप प्रजवालित किया। इस अवसर पर श्री महतो ने कहा लगभग साढ़े पांच सौ साल बाद श्रीरामलला अयोध्या में विराज रहे है सभी ग्राम मे दीवाली की तरह हर घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। पूजा-हवन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर सिंह राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कुदमुरा मंडल महामंत्री हेमलाल झारिया, उमेंद सिंह राठिया, श्रीमती रामकुमारी सरपंच, बाबूलाल राठिया, श्रीमती कमला बाई, परमेश्वर राठिया, शिलाराम राठिया, चंद्रशेखर राठिया, गुलाब राठिया, शिव मझवार, धनसाय राठिया, बालाराम राठिया आदि उपस्थित थे।





















