
चर्चा कालरी। महाजन स्टेडियम के विशाल प्रांगण में आयोजित कोरिया जिले की सर्वाधिक प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता 48 वां अखिल भारतीय सेशन स्मृति स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 10 वे दिन लगभग 15 000 खेल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच डाउनटाउन फुटबॉल क्लब कश्मीर और तमिलनाडु पुलिस तमिलनाडु की टीम के मध्य बेहद रोमांचक शानदार मैच खेल प्रेमी दर्शकों को देखने को मिला। पूर्व परंपरा की भांति राष्ट्रगान के पश्चात प्रतियोगिता का पहले सेमी फाइनल मैच की शुरुआत की गई मैच प्रारंभ होते ही दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया पहले हाफ के खेल के खत्म होने के 5 मिनट पूर्व कश्मीर की टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 मो मोमीन भट्ट ने बहुत ही बेहतरीन मैदानी शॉट मार कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी हाफ टाइम के पश्चात दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष दर्शकों को देखने को मिला तमिलनाडु टीम ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने का प्रयास किया किंतु वे सफल नहीं हो सके उनके प्रयास को कश्मीर के कुशल गोलकीपर के द्वारा रोक दिया जाता था इस मैच में कश्मीर की टीम 1-0 से विजई रही इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार व प्रथम गोल करने वाले खिलाड़ी के लिए कार्मिक प्रबंधक के द्वारा घोषित 1000 का नगद पुरस्कार कश्मीर के टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 मोमीन भट्ट को सिमरजीत सिंह खान प्रबंधक जितेंद्र कुमार सह क्षेत्र प्रबंधक चर्चा आर ओ, डॉ अशोक विराजी सचिव फुटबॉल प्रतियोगिता ,एम मांडावी खान सुरक्षा अधिकारी चर्चा प्रवीण कुमार के द्वारा दिया गया। इस दौरान मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करने वाले कश्मीर के खिलाड़ी भट्ट ने कहा की बहुत ही शानदार आयोजन है इतनी भारी संख्या में विशेष कर महिला दर्शकों की भीड़ हमें दूसरे टूर्नामेंट में नहीं मिलती है यह टूर्नामेंट हम सभी के लिए यादगार रहेगा इस दौरान हरेंद्र तिवारी उप प्रबंधक कार्मिक अजीत लकड़ा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा विवेक जी हरि यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष एचएमएस यूनियन निर्मलकर ,रियाज अहमद, धर्मवीर सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे ,राजू मंडल, लाल बहादुर सिंह ,गोपाल सिंह, महेश यादव , हेमसागर यादव सत्येंद्र तिवारी सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित है जैसे-जैसे खेल अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है खेल का रोमांच पूरे चरम पर पहुंच गया है। 10 दिनों के बाद विदा हुई तमिलनाडु की टीम-अखिल भारतीय सेशन स्मृति स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहले दिन 13 जनवरी को तमिलनाडु पुलिस की टीम में पहला मैच खेल कर अपना विजय अभियान प्रारंभ किया था जो प्रतियोगिता के दसवें दिन सेमीफाइनल में आकर ठहर गया इस प्रकार चर्चा में 10 दिनों के प्रवास के बाद तमिलनाडु की टीम अपने गृह क्षेत्र को वापस लौटी टीम के खेल की सभी दर्शकों ने सराहना की थी। इस मैच के मुख्य निर्णायक विजय आनंद बिलासपुर सहायक निर्णायक पप्पू कुमार और भारत राजवाड़े चर्चा फोर्थ ऑफिशियल रेफरी विशाल प्रजापति व मैच कमिश्नर अनिल कचेर रहे प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु रियाज अहमद ,अब्दुल्ला रोशन, प्रदीप, विजय विश्वकर्मा ,मुनाफ अहमद, सीताराम ,मोहम्मद ताहिर सुनील बरला आदि विशेष रूप से सक्रिय थे। प्रतियोगिता में आयोजित फुटबॉल मैच के तहत मंगलवार के दिन प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच पठानकोट और दिल्ली के बीच होगा यह मैच दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।





















