
कोरबा। शिवसेना कोरबा जिला इकाई द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के जन्म स्थल अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के महान पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सुबह से ही सभी शिव सैनिक उत्सव की तैयारी में जुटे रहे । शिव सैनिकों द्वारा मेजर ध्यानचंद चौक रूमगरा में प्रभु श्री राम जी की विशाल छायाचित्र रखकर महा आरती की गई उसके पश्चात भोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया एवं संध्याकाल में हसदेव नदी के तट पर 21 सौ दियों से हसदेव तट को जगमग कर आतिशबाजी की गई। महा आरती में विशेष रूप से नवयुवक कलाकारों अभिजीत बैरागी, अभिनव मेजरबार, अनुराग गुप्ता, विकास साहू, पीयूष देवांगन की बेहतरीन संगीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मेजरवार के निर्देशन में जिला अध्यक्ष कोरबा रामकुमार साहू, शेर बहादुर, दया सिंह ,राधे विश्वकर्मा, प्रशांत निंमज़ा,रवि श्रीवास, कार्तिक साहू, राजा केसरवानी, विनय भारिया, राजू महंत महिला शिव सैनिक अनीता रानू सोनी सहित सैकड़ो शिव सैनिक एवं नागरिक गणों के सहयोग से संपन्न हुआ।





















