
कोरबा। कटघोरा का प्रसिद्ध किसान मेले का आयोजन प्रतिवर्षानुसार 26 जनवरी से प्रारम्भ होगा। जिसके लिए कटघोरा नगर पालिका व मेला आयोजकों की तैयारी अपने चरम पर है। नगर में मेले में दुकान आबंटन को लेकर भारी गहमागहमी का माहौल है। ऐसे में प्रत्येक वर्ष कटघोरा व आसपास के व्यापारियों द्वारा दुकान लगाने के लिए उनको प्राथमिकता के आधार पर नगर पालिका द्वारा दुकान आबंटित की जाती है। लेकिन कुछ दुकानदार अपने आबंटित दुकानों को दूसरे दुकानदारों को मोटी रकम लेकर बेच देते है। और जरूरतमंद दुकानदार इससे वंचित रह जाते हैं। लेकिन इस बार कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी किसान मेले में दुकानदारों को आबंटित दुकान को लेकर इस पर खास नजऱ रखेगी। यदि आबंटित दुकान के दुकानदार किसी को अपनी दुकान बेचते है या स्वयं दुकान का संचालन न कर किसी अन्य को दुकान संचालन के लिए देते है तो उनके दुकान आबंटन को निरस्त कर जरूरतमंद को दुकान आबंटित करने का सख्त निर्णय लिया है। और आगामी वर्षों में उन्हें किसान मेले में दुकान आबंटन से पृथक कर दिया जाएगा। प्रशासन के इस निर्देश से दुकान के दलालों में हडक़म्प मच गया है।नगर पालिका कटघोरा द्वारा आयोजित किसान मेले में नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों का भी नाम सामने आ रहा है जिनके द्वारा दुकान आबंटन में अपने चहेते को दुकान दिलाने झोलझाल करते रहें है। ऐसे कर्मचारियों को लेकर दुकानदारों में खासी नाराजग़ी देखी जा सकती है। बताया जाता है कि नगर पालिका के कुछ खास कर्मचारी दुकान आबंटन के वक्त अपने चहेते को दुकान आबंटित करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते है





















