ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे ने जोर पकड़ा, महिलाओं ने घेरा पुलिस चौकी

जांजगीर चांपा। पंतोरा चौकी अंतर्गत विभिन्न गांवों में बड़ी तादात में महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। क्षेत्र के लोग अपने घरों में अवैध शराब बना रहे हैं और बिक्री कर रहे हैं। जिस पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इस समस्या को लेकर पंतोरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को पंतोरा चौकी का घेराव कर दिया। महिलाओं ने चौकी में पहुंचकर हंगामा कर दिया। वहीं पंतोरा चौकी प्रभारी देखते ही रह गए। वे महिलाओं को कुछ संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। महिलाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन पंतोरा चौकी प्रभारी को सौंपा है। गौरतलब है कि पंतोरा चौकी क्षेत्र में घर घर शराब बनाई जा रही है व बेची जा रही है। वहीं पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब तस्करों से पुलिस मिली हुई है। यही वजह है कि ऐसे लोगों का कारोबार बढ़ते जा रहा है। कुछ इसी तरह की समस्याओं को लेकर पंतोरा की महिलाएं सैकड़ों की तादात में गुरुवार को पंतोरा पहुंचे और पुलिस ने गुहार लगाई। महिलाओं का आरोप है कि गांव में ऐसे कई शराब तस्कर हैं जो हजारों लीटर शराब बनाते हैं और बिकवाते हैं। लेकिन पुलिस ऐसे लोगों को कुछ नहीं करती। जिसके चलते ऐसे लोगों के हौसले बुलंद है।

RO No. 13467/11